मुनियों की रक्षा के लिए 700 नारियल होगे समर्पित, चढ़ेगा निर्वाण लड्डू आज
Aug 08 2025
ग्वालियर। आचार्यश्री सुबल सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में एवं सन्मति सुबल पावन वर्षायोग समिति की ओर से नई सडक़ स्थित चंपाबाग धर्मशाला में 9 अगस्त शनिवार को प्रात: 6:30 बजे से उपसर्गहर रक्षाबंधन विधान आयोजित किया जाएगा। जिसमे भगवान श्रेयांसनाथ के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाएगा।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आचार्यश्री सुबल सागर महाराज के सानिध्य में जैन समाज के परिवार उपसर्गहर रक्षाबंधन विधान के मंडप पर पूजन अर्चना के दौरान 700 नारियल समर्पित करेंगे। इस दिन मुनिराज विष्णु कुमार ने 700 मुनियों पर हुए उपसर्ग को श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन दूर किया था। इस दिन को याद रखने के लिए लोगों ने हाथों में सूत की डोर बांधी थी। तभी से यह दिन रक्षाबंधन पर्व के रूप में जैन समाज के लोग इस त्यौहार को बड़े उत्साह के साथ बनाते है।
वही आचार्यश्री सुबल सागर महाराज सहित छह मुनिराजों ओर दो क्षुल्लक महाराजों की पिच्छिका में सकल जैन समाज के बच्चे, महिला ओर पुरुषगण राखियां रक्षासूत्र के तौर पर बांधकर रक्षा दिवस के रूप में पर्व बनाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









