एक शाम राष्ट्र के नाम का आयोजन 13 को

Aug 08 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पूर्व संध्या पर ग्वालियर की एक शाम राष्ट्र के नाम का देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक आयोजन 13 अगस्त को शाम 5 बजे से इंदरगंज चौराहे पर किया जाएगा। यह जानकारी संस्था अध्यक्ष संजय क_ल ने दी।