समय पर जांच व उपचार से हराया जा सकता है कैंसर
Aug 08 2025
ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट द्वारा मॉडल कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल दर्पण कॉलोनी में कैंसर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में मौजूद डॉ. मोनिका दीवान ने सर्वाइकल, ओवरी, स्तन, सिर और गर्दन के कैंसर के लक्षणों, कारणों और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. दीवान ने एचपीव्ही वैक्सीन के महत्व पर जोर देते हुए सभी 9 से 45 वर्ष की महिलाओं को टीकाकरण कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि अनियमित माहवारी, थकावट, पेट दर्द, वजन कम होना, और मुंह में छाले जैसे लक्षणों को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने धूम्रपान, तंबाकू सेवन और अस्वच्छता को कैंसर के मुख्य कारण बताया।
वहीं मीरा श्रीवास्तव ने अपनी कैंसर से जंग की प्रेरणादायक कहानी साझा करते हुए कहा कि कैंसर से डरें नहीं, समय पर जांच और इलाज से इसे हराया जा सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









