मोहब्बत की दुकान के कार्यक्रम में आएंगे दिग्विजय सिंह

Aug 08 2025

ग्वालियर। पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला के नेतृत्व में मोहब्बत की दुकान द्वारा 10 अगस्त को सुबह 11.30 बजे बाल भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह होंगे।
यह जानकारी बालेंदु शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। उन्होंने कहा कि मोहब्बत की दुकान का उद्देश्य राजनीतिक नहीं है बल्कि सामाजिक समस्याओं के प्रति आमजन को जागरूक करना है। इसीलिए हमारी टोली प्रत्येक वार्ड में 10 से 15 घरों में जाकर कुशल क्षेम एवं समस्याएं पूछेगी। साथ ही सरकारी स्कूलों में शिक्षक एवं बच्चों की जानकारी लेगी। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा। श्री शुक्ल ने कहा कि हमें अपने अधिकार के साथ ही जिम्मेदारी का भी निर्वहन करना चाहिए, यदि कहीं कोई समस्या है तो उसमें अपना योगदान देना चाहिए। यदि कहीं कोई गड्डा है तो नगर निगम के भरोसे न रहकर खुद भी उसे ठीक कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार सहित जिले के प्रबुद्धजनों को बुलाया गया है। भविष्य में संभाग स्तर पूर कार्यक्रम किया जाएगा।