3 हजार बाइकों के साथ तिरंगा यात्रा निकलेगी:विधायक डॉ. सिकरवार

Aug 08 2025

ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को ग्वालियर पूर्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा की तैयारियों को लेकर ललितपुर कॉलोनी कार्यालय पर कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में विधायक डॉ. सिकरवार ने बताया कि एमएलबी कॉलेज परिसर से कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे, 3 हजार बाइकों के साथ तिरंगा यात्रा शुरू करेंगे। यात्रा अचलेश्वर मंदिर, इंदरगंज चौराहा, लोहिया बाजार, नया बाजार, दाल बाजार, हॉस्पीटल रोड, मांढरे की माता चौराहा, नाका चन्द्रवदनी तिराहा, विवेकानंद चौराहा, एजी आफिस पुल, जीवाजी यूनिर्वसिटी तिराहा, सिटी सेंटर, आकाशवाणी तिराहा होते हुए बारादरी चौराहा मुरार, काल्पी ब्रिज कॉलोनी, पिन्टू पार्क, गोला का मंदिर चौराहा, हजीरा, तानसेन नगर, पड़ाव, सिंधिया कन्या विद्यालय, नदी गेट शिन्दे की छावनी, जयेन्द्रगंज, इंदरगंज चौराहा होते हुये वापस एमएलबी कॉलेज परिसर में पहुंचकर समापन होगा।
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव, विनोद जैन, अनूप शिवहरे, रामअवतार जाटव, महेश कुशवाह, सीमा समाधिया, केदार बरहादिया, सुरेन्द्र साहू, प्रमोद खरे, अंकित कठठ्ल, राहुल गुर्जर, प्रतीक जैन, राजेश तोमर आदि मौजूद रहे।