युवा नारी शक्ति सर्व समाज सेवा समिति ने हरियाली तीज मनाई

Aug 08 2025

ग्वालियर। युवा नारी शक्ति सर्व समाज सेवा समिति ग्वालियर द्वारा कस्तूरबा गांधी गार्डन कंपू पर हरियाली तीज का आयोजन किया गया। हरियाली तीज कार्यक्रम में सभी बहनों ने अनेक प्रकार के गेम खेले, एवं डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती सुमन गुप्ता, श्रीमती लता गुप्ता के द्वारा डांस प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरण किए गए, तत्पश्चात फलाहार वितरीत किया गया। ज्ञात हो कि युवा नारी शक्ति सर्व समाज सेवा समिति ग्वालियर इस प्रकार के सामाजिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यो के आयोजन करती रही हैं।
इस अवसर पर संस्था की श्रीमती वन्दना गुप्ता, श्रीमती जूली सविता, अलका गुप्ता, प्रीती गुप्ता, सुमन गुप्ता, लता गुप्ता, सीमा नामदेव, सुनीता गुप्ता,  नेहा घाटगे, प्रीति उपाध्याय, रंजना यादव, रंजना गुप्ता, प्रभा चौहान, छाया सेन, आरती सेन, नेहा सविता आदि मौजूद रहीं। यह जानकारी वरुण गुप्ता मीडिया प्रभारी द्वारा दीं गयी।