भारतीय सामान-हमारा स्वाभिमान अभियान अगली दीपावली तक पूरे ग्वालियर में चलेगा

Aug 07 2025

ग्वालियर। स्वदेशी उत्पादों को क्रय-विक्रय करने के लिए सभी व्यापारी भारतीय सामान-हमारा स्वाभिमान अभियान को अगली दीपावली तक प्रत्येक बाजार में जोर-शोर से चलाएं।  
अभियान को प्रारंभ करते हुए चांदनी चौक नई दिल्ली के सांसद कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा, आज देश में जो विषय आया है, उससे हमारा स्वाभिमान जुड़ा हुआ है। मगर अब भारत आंख से आंख मिलाकर बात करने वाला राष्ट्र है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हम स्वदेशी को अपनाएंगे और स्वदेशी वस्तुओं का क्रय-विक्रय करेंगे। उन्होंने ग्वालियर के व्यापार जगत को शपथ दिलाई कि वोकल फॉर लोकल ही हमारी अर्थ 10 व्यवस्था को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम में कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने बताया कि हम प्रत्येक स्कूल-कॉलेजों में यह अभियान लेकर जाएंगे और ऑनलाइन व्यापार को रोकेंगे और बाजारों को गुलजार करेंगे। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के राकेश शर्मा व लेफ्टिनेंट कर्नल अजय सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में पवन मित्तल, पंकज मित्तल, अनिल स साहू ने अतिथियों का स्वागत किया।