रेलवे स्टेशन पर राखी की भीड़ उमडऩा शुरू
Aug 07 2025
ग्वालियर। रेलवे स्टेशन पर राखी की भीड़ उमडऩा शुरू हो गई है। ग्वालियर से गुजरने वाली ट्रेनें इन दिनों ठसाठस चल रही हैं। हालात यह हैं कि स्लीपर कोच अभी से जनरल कोचों की तरह ठसाठस नजर आने लगे हैं। वहीं भीड़ व को देखते हुए स्टेशन पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। यात्रियों को परेशानी न हो इसको लेकर टिकट के लिए अतिरिक्त विंडो शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
राखी पर जाने के लिए इन दिनों तत्काल टिकट के लिए मारा-मारी है। कारण यह है कि राखी पर लंबी दूरी की ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। सभी ट्रेनों के स्लीपर से लेकर सभी एसी कोच फुल हैं। इसी कारण अब यात्री तत्काल के भरोसे हैं। तत्काल की सीटें भी मिनटों में फुल हो रही हैं। यात्री ट्रेन में सवार होकर टीसी से सीट मांग रहे हैं। भीड़ के कारण टीसी भी हाथ खड़े कर रहे हैं।
स्टेशन पर भीड़ का आलम यह है कि ट्रेन के आते ही यात्री को जिस कोच में जगह मिलती है उसी कोच में सवार हो रहा है। बाहर जाने वाले लोगों ने पहले से ही टिकट बुक करा लिए हैं। लेकिन जिन्होंने स्लीपर में सीटें बुक कराई है उन सीटों पर पहले से ही यात्री जमे रहते हैं। इसके चलते विवाद की स्थित बन रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









