लघु उद्योग भारती मध्य भारत अंचल की बैठक हुई

Aug 07 2025

ग्वालियर। लघु उद्योग भारती मध्य भारत अंचल के ग्वालियर जिले की सभी ईकाई के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रदेश और प्रान्त के पदाधिकारियों की एक बैठक इंडियन कॉफी हाऊस बेजाताल पर रखी गई। बैठक में प्रान्तीय अध्यक्ष सोबरन सिंह तोमर ने बताया कि भोपाल मे 23-24 अगस्त को जो बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा हे उसमे लधु उधोग भारती के सभी राष्ट्रीय प्रान्तीय पदाधिकारीगण के साथ मुख्यमंत्री व उद्योग मंत्री, रहेंगे।
उन्होंने कहा कि ग्वालियर जिले मे भी सभी मिलकर एक बडी कार्यशाला का आयोजन करे जिसमे उद्योग विभाग के सभी अधिकारी गण उपस्थित रहेंगे। संगठन मे नवीन सदस्यों को जोड़े। पूर्व मध्य भारत अंचल के महामंत्री पुरुषोत्तम कौशिक ने मप्र संयुक्त महामंत्री निर्मल सिंह चौहान व प्रान्तीय कार्य कारणी गोपाल मोटवानी ने भी सुझाव दिए।
इस अवसर पर महावीर बंसल, मध्य भारत सचिव शैफाली कौशिक,  आभा तोमर, प्रकाश रोहरा, रवि गुप्ता, सुदीप शर्मा, संजय धवन, अभय गर्ग,  अवधेश राठौर, महेन्द्र गुप्ता, राजीव अगीचा, देवानंद तनवानी, राजकुमार अग्रवाल, आनंद तलरेजा आदि उपस्थित रहे।