यूथ सोसायटी ने 150 बच्चों को किया पुरस्कृत

Aug 07 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन आफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती पर आयोजित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत हुए कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि आशीष प्रताप सिंह राठौड़, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, सुरेश गुप्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने की।
कार्यक्रम में 150 प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य डा. मनीष रस्तोगी, डा. विशाल जैन, अशोक जैन, धीरज गोयल, राजेश त्रिपाठी, मुकेश गुप्ता, मनोज कुचिया, हेम सिंह का सम्मान किया गया। संचालन अशोक जैन ने किया।