एसकेवी ने इंटरनेशनल स्टेमलेटिक्स फैस्ट में मारी बाजी

Aug 07 2025

ग्वालियर। सिंधिया कन्या विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल स्टेमलेटिक्स फैस्ट (2.0) का समापन हुआ। विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में विद्यार्थियों के नवाचार, तर्क और रचनात्मकता को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में 16 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विद्यालयों ने भाग लिया।
बेस्ट स्कूल इन स्टेमलेटिक्स 2025 का खिताब सिंधिया कन्या विद्यालय को मिला। एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल (इंदौर), मेयो कॉलेज (अजमेर), एमजीडी गल्र्स पब्लिक स्कूल (जयपुर), वेलहम बॉयज (देहरादून), एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल (छत्तीसगढ़), सनबीम स्कूल (लहरतारा व वरुणा), चंद्रबाला मोदी एकेडमी (अंकलेश्वर), पोद्दार पर्ल स्कूल (कतर), पाइनग्रोव स्कूल (सोलन), और सिंधिया स्कूल (ग्वालियर) आदि ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन रेंचो लैब्स (आईआईटी दिल्ली) के सहयोग से किया गया। अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या निशी मिश्रा ने की तथा बालाजी रामानुजम, सह-संस्थापक टिंकर विलेज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।