जेएएच की पुरानी बिल्डिंग से कूदे बाप-बेटे,पिता की मौत
Aug 07 2025
ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) की पुरानी बिल्डिंग में कबाड़ चोरी करने घुसे बाप-बेटे ने सुरक्षा कर्मियों की घेराबंदी के बाद एक मंजिल से छलांग लगा दी। इस हादसे में 55 वर्षीय पिता गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कंपू पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, जबकि फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना गत रात करीब 2 बजे की है।
जानकारी के अनुसार विशाल जाटव अपने बेटे सतेंद्र जाटव और दो अन्य साथियों के साथ जेएएच की पुरानी बिल्डिंग में कबाड़ चोरी की नीयत से दाखिल हुए थे। बिल्डिंग में पुराने बेड, पंखे और अन्य कबाड़ रखा हुआ है, जिसकी निगरानी के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं।
जब आरोपी बिल्डिंग में कबाड़ खंगाल रहे थे, तभी हुई आवाजों से सतर्क हुए गार्डों ने अस्पताल प्रबंधन को सूचना देकर चारों ओर से बिल्डिंग को घेर लिया। खुद को घिरा देख आरोपी ऊपर की ओर भागे, लेकिन छत का रास्ता बंद होने के कारण उन्होंने पीछे की ओर स्थित वर्कशॉप (ब्लड बैंक) की दिशा में छलांग लगा दी। इस दौरान विशाल जाटव और उसका बेटा सतेंद्र नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार सुबह विशाल जाटव की मौत हो गई। डॉक्टरों ने इसकी सूचना कंपू थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
परिजनों का कहना है कि विशाल वहां कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
जेएएच की बिल्डिंग से कूदने पर घायल हुए बाप-बेटे को डॉक्टर ने तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। विशाल के एक मंजिल से गिरने के चलते सीने और सिर में काफी चोट लगी थी, जिस कारण उसकी हालत बेहद नाजुक थी। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी लिया, लेकिन गुरुवार सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि विशाल के बेटे सतेन्द्र का इलाज जारी था। वहीं जब डॉक्टर दोपहर के समय ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो वहां से घायल सतेन्द्र गायब था। उसके परिजन उसे बिना किसी डिस्चार्ज के दूसरे हॉस्पिटल ले गए हैं।
मृतक का बेटा बोला-यहां कैसे आए पता नहीं
मृतक के बेटे अनुराग ने बताया कि मृतक उसके पिता हैं और वह कबाड़ा का काम करते थे। यहां कब और कैसे आए यह नहीं बता सकते हैं। उसको तो यहां काम करने वाले एक दोस्त ने सूचना दी थी कि ऐसी घटना हो गई है। जिस पर वह यहां आया है। यहां पता लगा है कि जेएएच के कर्मचारियों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया था।
इस मामले में कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार का कहना है कि जेएएच के पुरानी बिल्डिंग में चोरी के लिए घुसे युवक सुरक्षा कर्मियों से घिरने के बाद नीचे कूद गए थे। जिसमें दो लोग घायल हुए थे। एक घायल की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम कराया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









