झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से बुजुर्ग की मौत
Aug 06 2025
भितरवार। नगर में एक झोलाछाप डॉक्टर लापरवाही से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। चिकित्सक ने सीने में दर्द होने पर बुजुर्ग को इंजेक्शन लगाया था। इसके बाद हालत बिगडऩे पर शासकीय अस्पताल ले जाए गए बुजुर्ग ने उपचार के दौरान अपना दम तोड़ दिया। वहीं बुजुर्ग की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर अपनी क्लीनिक बंद कर भाग गया।
जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड 6 करैरा मार्ग मैन रोड़ पर रहने वाले भोगीराम रजक उम्र 75 वर्ष की बुधवार को सुबह तबियत खराब हो गई। 12 बजे घबराहट और सीने में दर्द होने पर परिजन बुजुर्ग को अपने घर पास ही संचालित मौर्य क्लीनिक पर ले गए। जहां क्लीनिक के डॉक्टर ने सीने में दर्द से कराह रहे बुजुर्ग को पहले कुछ दवा दी। जिससे कुछ सुधार नहीं हुआ तो एक इंजेक्शन लगाया गया।
इसके बाद बुजुर्ग भोगीराम रजक की हालत बिगड़ गई। जिसे देख झोलाछाप डॉक्टर ने अपने हाथ खड़े कर दिए और बुजुर्ग का इलाज कहीं कराने की बात कही। जिस पर परिजन बुजुर्ग को लेकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां बुजुर्ग ने प्राथमिक उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
वहीं इस संबध में मृतक भोगीराम रजक के नाती शुभम रजक ने बताया कि मेरे दादा की तबियत सुबह खराब हुई। दादा को सीने में दर्द होने पर हमारे घर के पास मौर्य क्लीनिक के डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने दादा को इंजेक्शन लगाया। जिससे तबियत ज्यादा खराब हो गई। तो हम दादा को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनकी डॉक्टरों ने जांच शुरू की। इसी दौरान दादा की मौत हो गई। वहीं बुजुर्ग के नाती ने कहा कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने पूछने पर हमें बताया कि तुम्हारे दादा का ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) बड़ा हुआ था। इसी दौरान उन्हें इंजेक्शन लगा दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। बीपी बडऩे पर डॉक्टर को इंजेक्शन नहीं लगाना था। वहीं बुजुर्ग की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर अपनी क्लीनिक बंद कर भाड़ गया।
शासकीय हॉस्पिटल के चिकित्सक बोले ह्रदय रोगी था बुजुर्ग
वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. हेमंत अम्ब ने बताया कि बुजुर्ग भोगीराम रजक हृदय रोगी था। परिजन उसे अस्पताल लाए तो जांच में उसका बीपी 200 निकला। जिस पर बुजुर्ग को ईसीजी के लिए भेजा गया। ईसीजी करते समय बुजुर्ग की मौत हो गई। डॉ श्री अंब ने बताया कि बुजुर्ग को हाई बीपी होने पर इंजेक्शन लगाना गलत रहा। इससे ही उसकी हालत बिगड़ गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









