हेंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपो. में बच्चों की ज्ञानबर्धक प्रतियोगिताएं आज से

Aug 06 2025

ग्वालियर। राधिका फाउंडेशन द्वारा हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपो. में बच्चों के लिए नि:शुल्क ज्ञानबर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। जिसमे सिंगिंग, डांसिंग, ड्रॉइंग, हैंडराइटिंग मुख्य है, 5 वर्ष से 12 वर्ष के बच्चों के लिए ड्रॉइंग कॉम्पटीशन 7 अगस्त, डांसिंग कॉम्पटीशन 10 अगस्त, हैंडराइटिंग 12 अगस्त, सिंगिंग कॉम्पटीशन 14 अगस्त को होगा, जिसके लिए नि:शुल्क पंजीयन फॉर्म एक्सपो. के कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। कॉम्पटीशन में भाग लेने बाले बच्चों में प्रथम आने बालों को संस्था का सर्टिफिकेट के साथ पुरुस्कार भी दिया जाएगा, साथ ही अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। प्रतियोगिताएं शाम 5 बजे से आयोजित होंगी, साथ ही सैलानियों को हस्तनिर्मित मनमोहक बस्तुएं भी खरीदने का अवसर रहेगा।
हेंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपो. में भारत वर्ष के पंजाब,विहार,उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात,हरियाणा,दिल्ली जैसे प्रदेशो से लगभग 40 शिल्पी अपने उत्पाद लेकर आये है, छतरपुर के रामजी सोनी हाथ की बनी पीतल की मूर्तियां लेकर आये है उनके पास हर तरह का कलेक्शन मौजूद है, कच्छ गुजरात से शोभा गुजराती रक्षाबंधन को लेकर सूत साड़ी ओर डेकोरेटिव आइटम लेकर आये है, बनारस के फैज़ान कटान ओर तन्छोई सिल्क ओर लिलन फेवरिक एवं साडी सूट का कलेक्शन लेकर आये है, कलकत्ता के शौकत कांथा एमरोइडरी लेकर आये है यह मेला 15 अगस्त तक आयोजित है जिसमे प्रतियोगिताओं के साथ अन्य भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे है।