दस्तकारी हाट की जर्जर हालत देख भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष बोले, मैं मंत्रीको पत्र लिखूंगाक
Aug 06 2025
ग्वालियर। राधिका फाउंडेशन द्वारा आयोजित हेंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपो 2025 का उद्धघाटन ग्वालियर मेला परिसर के दस्तकारी हाट बाजार में किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत ने परिसर की जर्जर हालत को देखकर कहा कि मैं विभाग के मंत्री एवं प्रबंध संचालक को पत्र लिखकर अवगत कराऊंगा कि हाट बाजार मरम्मत लगभग 30 बर्षो से नही हुई है दुकाने जर्जर हो रही है। शिल्पियों की काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, उन्होंने कहा कि में पूरा शिल्पियों को एक सुगम हाट बाजार दिलाने का, पूरा प्रयास करूंगा। एक्सपो 15 अगस्त तक चलेगा, जहां 12 बजे से रात्रि 9 बजे सैलानी हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आनंद ले सकेंगे।
एक्सपो में आए बनारस से फैजान ने बताया कि वह हाथ से बनी हुई कतान शिल्क, तन्छोई शिल्क, प्योर कॉटन लेकर आये हैं। विहार भागलपुर के सज्जाद खादी टसर, मधुवनी जूट, मटका हैंड वर्क लेकर आये है।
उत्तरप्रदेश से मो. हुसैन बहुत सुंदर कालीन लेकर आये हैं। भोपाल से नाजिर भाई इंडियन ट्रेडिशनल लेदर जूती लेकर आये हंै। इसके साथ देशभर से आए कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित वस्त्र, मिट्टी व लकड़ी की कलाकृतियां, हैंडलूम उत्पाद, प्राकृतिक उत्पाद, हर्बल वस्तुएं और पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद एवं खादी के परिधानों का भी विस्तृत संग्रह लोगों को आकर्षित करेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









