दसवां स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह संपन्न
Aug 06 2025
ग्वालियर। श्रमण संस्कृति परमार्थ संस्थान ग्रेटर ग्वालियर का दसवां स्थापना दिवस नई सडक़ स्थित विवेकानंद सभागार राष्ट्रस्थान कार्यालय में मनाया गया। स्थापना दिवस पर सम्मान भी किए गए।
कायक्रम के मुख्य अतिथि सिघई सुभाष जैन, विशिष्ट अतिथि एलके जैन थे। कायक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा के दीप प्रज्वलित किया। वहीं मंगलाचरण कु मिनी जैन ने प्रस्तुत किया। इंजीनियर राजमल जैन ने महावीर वंदना का पाठ किया। सभी अतिथियों पदाधिकारी और परिवारों के सदस्यों का स्वागत उद्बोधन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पंडित भरत जैन विरागी ने किया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि स्थापन दिवस पर संस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अशोक जैन, विजय जैन, इंद्र जैन, वीरेन्द्र जैन, रेनू जैन, श्रीमती नीतू जैन, आशा जैन, भारती, प्रकाश जैन, राधा जैन आलोक जैन मीडिया प्रभारी,एवं भानु जैन आदि का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। संस्था के अध्यक्ष संतोष जैन द्वारा अपने विचार रखें उसमें मुनिराजों की आहार, विहार एवं निहार की जो व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए धर्माचरण करने की बात कही और जैन मंदिरों के निर्माण में अपना सहयोग करने के लिए सभी से निवेदन किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









