सिंधिया कन्या विद्यालय में दो दिवसीय इंटरनेशनल स्टेमलेटिक्स फैस्ट का शुभारम्भ
Aug 06 2025
ग्वालियर। सिंधिया कन्या विद्यालय में दो दिवसीय इंटरनेशनल स्टेमलेटिक्स फैस्ट 2.0 का शुभारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि बालाजी रामानुजम टिंकर विलेज के सह-संस्थापक और सीईओ थे। प्राचार्या निशी मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन में कहा, कल्पना ज्ञान से ज्यादा महत्वपूर्ण है। ज्ञान सीमित है, लेकिन कल्पना पूरी दुनिया को घेरे हुए है। मुख्य अतिथि बालाजी रामानुजम ने कहा, हमारी पीढ़ी अविश्वसनीय गति से विकसित हो रही है। यह एक ऐसा युग है, जहां अवसरों की भरमार है, और जिनके माध्यम से हम शायद चंद्रमा पर मनुष्यों को जीवन जीते देख सकें। आज की दुनिया में तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने जीवन को सहज बना दिया है, परंतु यह पर्याप्त नहीं।
अब निर्माण का समय है, जो विचारों की उड़ान से जन्म ले। उन्होंने छात्र-छात्राओं को तीन मूल मंत्र दिए-जिज्ञासा को जीवित रखें। बार-बार प्रश्न पूछिए, क्योंकि प्रश्न ही ज्ञान के द्वार खोलते हैं। असफलताओं से सीखिए क्योंकि हर विफलता में सफलता की छाया छिपी होती है। नवाचार की राह पर बढ़ते रहिए-सोचिए, प्रयोग कीजिए और कुछ ऐसा रचिए जो पहले कभी न हुआ हो।
कायक्रम में सर्वप्रथम रोबो-वॉर प्रतियोगिता 2 स्लॉट में संपन्न हुई। जिसमें प्रत्येक विद्यालय से 4 प्रतिभागियों ने भाग लिया और यह प्रतियोगिता 4 घंटे तक चली। इस प्रतियोगिता में 2 विद्यालयों के बॉट्स के बीच युद्ध हुआ और जीतने के लिए उनका मुख्य उद्देश्य अपने प्रतिद्वंद्वी बॉट को नष्ट करना था, जिसके लिए वे ब्लेड, ड्रिल, स्पार्क्स, नाइफ आदि का उपयोग कर सकते थे। इसमें प्रत्येक टीम को एक मैन्युअल वायरलेस बॉट बनाना था, जिसमें बॉट को 40 सेंटीमीटर चौड़े और 40 सेंटीमीटर ऊंचे क्षेत्र के अंदर ही बनाना था। बॉट का वजन 5 किलोग्राम से 15 किलोग्राम के बीच मे होनी चाहिए था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









