जेयू के स्थाई कर्मियों के लिए लगेगा कर्मचारी समस्या समाधान शिविर

Aug 06 2025

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के स्थायी कर्मी संघ की साधारण सभा गालव सभागार में हुई। बैठक में अध्यक्ष यतेन्द्र शर्मा ने घोषणा की कि प्रत्येक महीने के पहले सोमवार को गालव सभागार में कर्मचारी समस्या समाधान शिविर लगाया जाएगा। इसमें संघ के पदाधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव स्थाई कर्मियों की समस्याएं सुनेंगे। 
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष तहसीलदार सिंह कंसाना एवं सचिव लोकेश चतुर्वेदी ने कोषाध्यक्ष दिलीप कुशवाह को 61350 की राशि सौंपी। साथ ही न्यायालय में चल रहे प्रकरण को लेकर छह सदस्यीय कमेटी गठित की गई। जिसमें उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, पूर्व सचिव लोकेश चतुर्वेदी व कार्यकारिणी सदस्य दिलीप पाल, कपिल भार्गव, नरेंद्र शर्मा और सोनेराम धाकड़ शामिल रहेंगे। बैठक में अध्यक्ष यतेन्द्र सिंह ने कहा कि स्थाई कर्मियों को जल्द आवास आवंटन किया जाए, इसके लिए विवि प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। वहीं संयुक्त सचिव जयराम रजक ने बताया कि कार्यपरिषद् में कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर सहमति मिल गई है। संचालन सचिव द्वारका प्रसाद झा ने तथा आभार उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने व्यक्त किया गया।