नकाबपोश बदमाशों ने शराब कारोबारी के मुनीम से कट्टा अड़ाकर 32.63 लाख रुपए की लूटे

Aug 06 2025

ग्वालियर। बुधवार को शराब कारोबारी के मुनीम से 32 लाख 63 हजार रुपए की लूट हो गई। बाइक से आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर मुनीम से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। मुनीम यह रुपए बैंक में जमा करने जा रहे थे। लूट की वारदात कोटेश्वर रोड स्थित चामुंडा देवी मंदिर के पास की है।
 जानकारी के मुताबिक शराब कारोबारी का मुनीम स्कूटर की डिग्गी में यह रकम रख ले जा रहा था कि बदमाशों की चपेट में आ गया। लूट की वारदात पलक झपकते ही हो गई।
लूट की खबर मिलते ही आईजी अनिल सक्सैना, डीआईजी अमित सांघी, एसएसपी धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे। व पूरे शहर की नाकाबंदी कर दी गई। सीसीटीवी कैमरे खंगालने के लिए पुलिस की कई टीमें एक साथ जुटी। घटना स्थल से लेकर पांच किलोमीटर दायरे तक के सीसीटीवी खंगाले गए हैं सीसीटीवी में दिख रहा कि बदमाश मुरैना की ओर भागे हैं।
पुलिस को पड़ताल में जो संकेत मिले, उसके मुताबिक बदमाशों ने यूं ही लूट नहीं की। उन्होंने पूरी रेकी करने के बाद ही वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पता लिया था कि नगदी कितने बजे कलेक्ट होती है। कितने बजे इसे बैंक लेकर निकलते हैं। बैंक का रूट क्या रहता है और दो पहिया वाहन में मोटी रकम लेकर निकलने वाला कितना सजग रहता है या फिर उसकी सुरक्षा कितनी रहती है। बदमाशों को जब दिखा कि रकम लेकर निकलने वाला अकेला रहता। एक्टिवा में ही रकम लेकर जाता है। निहत्था रहता है तो फिर लूटने का पूरा प्लान तैयार किया और बुधवार को वारदात कर डाली।
मुरैना कनेक्शन और वही अपाचे
लूट करने के बाद बदमाशों ने पहले विनय नगर का रास्ता पकड़ा और फिर उन्होंने शहर छोडऩे के लिए मुरैना का रूट पकड़ लिया। बदमाश अपाचे गाड़ी पर सवार होकर आए थे। इससे पहले मुरैना के बदमाशों ने जब ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र से एक बच्चे का अपहरण किया था, तब भी अपाचे गाड़ी का ही इस्तेमाल किया गया था। 
बदमाश संख्या में तीन थे। तीनों ने अपना मुंह साफी के कस रखा था। एक बदमाश के शरीर पर सफेद शर्ट तो दूसरे के शरीर पर पीली टी शर्ट थी। तीसरा बदमाश डिजाइनदार शर्ट पहने थे। अब पुलिस बदमाशों की कद-काठी के आधार पर उनकी तलाश में जुट गई है। 
आरोपियों की बाइक मुरैना के रजिस्ट्रेशन नंबर की है। यह बाइक ग्वालियर-मुरैना रोड पर जलालपुर के पास एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी मिली है।
बतादें कि शराब कारोबारी जगदीश शिवहरे के मुनीम आशाराम कुशवाह शराब दुकानों का कलेक्शन बैग में लेकर जा रहे थे। वे कोटेश्वर रोड स्थित शराब दुकान से बुधवार सुबह 11 बजे बैंक के लिए निकले थे। मनीम अपनी स्कूटी से चामुंडा देवी मंदिर के पास ही पहुंचे थे कि बाइक और ऑटो में पहुंचे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। वे कुछ समझ पाते इससे पहले एक बदमाश ने उनके सीने पर कट्टा अड़ा दिया और दूसरे ने बैग छीन लिया। 
विनोद, लक्ष्मण, मनोज और जगदीश शिवहरे चार भाई हैं। इनका निवास कोटेश्वर मंदिर के पास चंद्र नगर में है। चारों भाइयों के नाम से ट्रांसपोर्ट नगर, लक्ष्मीगंज, आनंद नगर, गोल पहाडिय़ा, हनुमान चौराहे, गुरवाई, नई सडक़, जिंसी नाला, महाराजबाड़ा, रॉक्सी पुल आमखो, मुर्गी फार्म, सहित 14 शराब के ठेके पर दुकानें हैं।
सभी दुकानों से रुपयों का कलेक्शन शाम को इक_ा होकर घर आता है और सुबह बैंक में जमा कराया जाता है। मुनीम रुपए जमा कराने रोज कार से जाया करते थे। आज पहली बार स्कूटी पर जा रहे थे।