ग्रेट खली और विजेन्द्र सिंह ने पंजा लडाकर प्रो पंजा लीग की शुरुआत करी

Aug 06 2025

ग्वालियर। अटल बिहारी वाजपेयी प्रशिक्षण केंद्र (दिव्यांग खेल) में प्रो पंजा लीग सीजन 2 के रोमांचक मैचों की औपचारिक शुरुआत हुई। उद्घाटन समारोह में आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह तोमर, ग्रेट खली और विजेंद्र सिंह मौजूद थे, जिन्होंने क्रमश: शेर-ए-लुधियाना और रोहतक रॉडीज फ्रेंचाइजी के टीम एम्बेसडर के रूप में अपनी भूमिका की घोषणा की। वहीं, सिनेमा जगत के लोकप्रिय अभिनेता राजपाल यादव ने मजेदार मेजबान की भूमिका निभाते हुए विजेंद्र सिंह और ग्रेट खली के बीच एक दोस्ताना अनौपचारिक पंजा मुकाबला आयोजित कराया। उन्होंने मुंबई मसल, किराक हैदराबाद और एमपी हथौड़ास सहित सभी फ्रेंचाइजियों के प्रति उत्साह व्यक्त किया और अंडरकार्ड एवं मेन कार्ड मुकाबलों में दर्शकों के जोश को और बढ़ा दिया। ग्रेट खली ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैंने शेर-ए-लुधियाना के खिलाडिय़ों का आत्मविश्वास इस इवेंट में बढ़ते हुए देखा है। 
मेरे शुरुआती दिनों में भी मैंने कई आर्म बेसलिंग मुकाबलों में भाग लिया, और यह सफर खिलाड़ी को भीतर और बाहर से मजबूत बनाता है। यह खुशी की बात है कि भारत में अब प्रो पंजा जैसे आधिकारिक इवेंट मूल हो रहे हैं, जो देश के ताकतवर खिलाडिय़ों को पहचान दिला रहे हैं। हमारी टीम में इस सीजन खिताब जीतने न का पूरा दम है।
 अभिनेता राजपाल यादव ने अपने-अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैं यहां आकर सचमुच हैरान हूं कि इतने बड़े पैमाने पर प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है, और उन्हें आर्म रेसलिंग के मैदान में भिड़ते देखना एक अलग ही अनुभव है। मैं दिल से प्रो पंजा के सह-संस्थापक परवीन दब्बास और प्रीति झंगियानी को बधाई देता हूं, जिन्होंने इस खेल को मंच दिया।