एमएलबी कालेज में कारगिल विजय दिवस पर हुई परिचर्चा

Aug 05 2025

ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्नल नरेंद्र सिंह तोमर (सेवानिवृत्त) ने कहा कि चलती गोलियों के बीच भी सैनिक बिना भय के आगे बढ़ते हैं क्योंकि उन्हें अपने देश और पलटन की आन-बान-शान के सिवा कुछ दिखाई नहीं देता। कार्यक्रम में डॉ. आरके वैद्य ने कारगिल संघर्ष की पृष्ठभूमि, घटनाक्रम और प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में डॉ. एसएम अत्रे ने कहा कि लड़ाई केवल बंदूकों से नहीं, बल्कि जिगर और साहस से लड़ी जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरीश अग्रवाल ने की।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
 महाविद्यालय के विद्यार्थी अमन राजावत ने स्वरचित काव्य पाठ प्रस्तुत किया तथा कैडेट वीरेंद्र चौधरी एवं मुस्कान जादौन ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण दिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीरज कुमार झा ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. कपिल कौरव द्वारा किया गया। 
इस अवसर पर डॉ. अर्चना अग्रवाल, डॉ. विभा दूर्वार, डॉ. त्रिलोचन भट्ट, डॉ. देवेंद्र ठाकुर, डॉ. विजय राजोरिया सहित अनेक प्राध्यापक उपस्थित थे।