शक्ति, प्रतिभा और उज्ज्वलता का समागम है-तेजस्विनी

Aug 05 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत द्वारा शाखा विवेकानंद ग्वालियर के आतिथ्य में केंसर हॉस्पिटल के शीतला सहाय सभागार में तेजस्विनी संस्कारित परिवार निर्माण हेतु महिला प्रशिक्षण शिविर का प्रांत स्तरीय आयोजन संपन्न किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता पटेल (प्रबंधक सरस्वती शिशु मंदिर) व कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ संदीपा मल्होत्रा (राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य महिला सहभागिता) ने की। कार्यक्रम मे विभिन्न शाखाओ से लगभग 150 महिलाओ सहित 180 सदस्यों की उपस्थिती रही। 
कार्यक्रम मे मुख्य अथिति सरिता पटेल ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को जड़ से दूर करने के लिए महिलाओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा, नारी आदिकल से सशक्त है बस आवश्यकता है अपनी शक्ति को पहचानने की। आत्मविश्वास और तेज को अपने व्यक्तित्व में ढालकर हर नारी को तेजस्विनी बनना होगा।  
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ संदीपा मल्होत्रा ने अपने उद्बोधन में समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन, केंद्र की परिषद की महिलाओं से अपेक्षा व महिलाओं की आत्मनिर्भरता से संबंधित विषय रखे। मेघना सिंहल ने महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य समाज मे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, महिलाएँ किस प्रकार आत्म निर्भर बनें और एक आदर्श परिवार की संरचना का कैसे निर्माण करे और परिषद में नारी शक्ति की सहभागिता किस प्रकार से अधिक से अधिक रहे, राष्टृ के विकास में महिलाओं का महत्त्व और उनके अधिकारों के बारे में बताया।
कार्यक्रम के दौरान आतिथ्य शाखा विवेकानंद के द्वारा बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत 25 अनाथ, जरूरतमंद व वंचित वर्ग की बालिकाओं को शिक्षा हेतु गोद लिया गया। कार्यक्रम के दौरान वर्तमान सत्र में बने विकास रत्नों का सम्मान किया गया व आतिथ्य शाखा की बालिकाओं प्रतिष्ठा एवं तितिक्षा राजपूत द्वारा मनमोहक भरतनाट्यम् नृत्य प्रस्तुति की अतिथियों द्वारा प्रशंसा की गई। साथ ही समस्त मातॄशक्ति द्वारा हरे परिधान पहनकर हरियाली तीज पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती अलका कुशवाह, श्रीमती रचना गोयल, श्रीमती मेघना सिंघल, आरके चोपड़ा, सुधीर अग्रवाल, श्रेयांश जैन, अनूप अग्रवाल, डॉ सुरेन्द्र प्रधान, अरविंद गौर, जीडी लड्ढा, वीके गोयल, पीडी मिश्रा, सुभाष गुप्ता, डॉ हेमंत मोदी, अमित जैन, नीरज अग्रवाल, श्रवण पाठक, बिपिन शर्मा, आनंद कॄष्णानी, कपिल भाटिया, अशोक शर्मा, राधा किशन खेतान, सतीश जैन, अखिलेश पांडे, नीरव सिंघल, राहुल जैन, मयंक गर्ग व समस्त शाखा व परिषद के गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही।