पुस्तक विमोचन एवं साहित्यकार सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

Aug 05 2025

ग्वालियर। पाठक मंच थाटीपुर इकाई मप्र साहित्य अकादमी भोपाल से सम्बद्ध व रमन शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में दो पुस्तकों का विमोचन एवं साहित्यकार सम्मान समारोह विवेकानंद नशा मुक्ति केंद्र थाटीपुर में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के अध्यक्ष शिक्षाविद एवं साहित्यकार जगदीश तोमर रहे। मुख्य अतिथि गीतकार मुरारी लाल गुप्त गीतेश एवं विशिष्ट अतिथि धीरेंद्र सिंह गहलोत धीर एवं डॉ. दीपक सक्सेना रहे। सारस्वत अतिथि पत्रकार एवं साहित्यकार डॉ. सुरेश सम्राट मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि राम लखन शर्मा अंकित ने किया। अतिथि परिचय कवि राम चरण रुचिर ने प्रस्तुत किया। संयोजन डॉ. मंजुलता आर्य, संयोजक पाठक मंच थाटीपुर इकाई एवं रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम ने किया।
प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इन्दौर से पधारे शुभम सिंह विष्ट ने सुमधुर स्वर में सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की।साथ ही अतिथियों को पुष्पहार, शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह आदि भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में लालता प्रसाद दोहरे की दो पुस्तकों मैं अमर क्षेत्र अविनाश की टीका व सम्यक दृष्टि का लोकार्पण किया गया। 
कार्यक्रम में धीरेन्द्र सिंह गहलौत, डॉ.दीपक सक्सेना, मुरारीलाल गुप्त गीतेश, जगदीश तोमर, रामचरण रुचिर, डॉ सुखदेव सेंगर, राज किशोर वाजपेयी अभय, विजय कृष्ण योगी, डॉ पद्मा शर्मा, संगीता खिसानिया, आरती अक्षत, वीरकुंर, जगमोहन श्रीवास्तव, जगदीश गुप्त, डॉ ईश्वर चन्द्र करकरे, रामलाल साहू, केपीएस राजपूत, विजय शंकर श्रीवास्तव, पुष्पा शर्मा, नयन किशोर श्रीवास्तव, ज्योति दोहरे, अमित शर्मा महासमर, भारती, रेखा दीक्षित,डॉ.जयमाला मिश्रा, डॉ सुखदेव माखीजा, संजीव वर्मा  आदि साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रदर्शन हरीओम गौतम ने किया।