यूथ हॉस्टल द्वारा मानसून फैमिली ट्रैकिंग आयोजित की गई
Aug 05 2025
ग्वालियर। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ग्वालियर द्वारा आयोजित फैमिली ट्रैकिंग श्रृंखला में प्रथम मानसून फैमिली ट्रैकिंग हरसी और मोहनी सागर बांध के लिए आयोजित की गई। सभी 125 सदस्य जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। दो बस और कारो में सवार होकर प्रात: 8:30 बजे हरसी बांध के लिए रवाना हुए। संस्था के संरक्षक रमेश अग्रवाल, अध्यक्ष विजय गर्ग, चेयरमैन शैलेंद्र माहौर, सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्र ने दोनों बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद हरसी बांध पहुंचे। व सभी ने हरसी बांध का बेस्ट बियर को देखा। पूरा क्षेत्र विशाल बांध के पानी से भरा हुआ और हरीतिमा की चादर ओढ़े हुए बहुत सुंदर और खूबसूरत लग रहा था।
साथ ही सदस्यों ने पास ही स्थित पहाड़ी पर लगभग 2 किलो मीटर की ट्रैकिंग की। खड़ी पहाड़ी पर रेतीले पहाड़ पर चढऩा और उतरना और उसके बाद घास के मैदान से होते हुए रिमझिम फुहार के बीच वापस लौटना एक यादगार अनुभव रहा। वहां से सभी मोहनी सागर बांध पहुंचे।
मोहनी सागर पर सभी ने बांध की सुंदरता और खुले हुए एक गेट से निकलने वाली धुआंधार पानी की उठती लहरों को देखकर आनंद प्राप्त किया। ग्वालियर के नजदीक इतने बड़े बांध का नजारा देखकर सभी सदस्य रोमांचित हो गए। संस्था सचिव रामनारायण मिश्र द्वारा सभी का परिचय करवाया गया। चेयरमैन शैलेंद्र माहौर ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।
संस्था के अध्यक्ष विजय गर्ग ने सभी सदस्यों को शानदार कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे ही अन्य कार्यक्रम करते रहने का आग्रह किया। वहां से रवाना होकर सभी सदस्य रात्रि 8:30 बजे ग्वालियर वापस आ गए।
कार्यक्रम में भूपेंद्र शर्मा, सुनील राय, गौरव सिंहल, डॉ समीर भार्गव, रविंद्र राजपूत, विजय अग्रवाल, देवेंद्र बांदिल, अल्पना सिंघल, नीलम चतुर्वेदी, ममता शर्मा, विशाल जैन, बलवीर सिकरवार, प्रदीप सगरिया, आलोक शर्मा, पकंज जायसवाल, जुली शुक्ला, राकेश अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, विजय खंडेलवाल, मुकेश अग्रवाल, जितेंद्र गुर्जर,पीएन मिश्रा, अपूर्व अग्रवाल, भूपेंद्र चौहान, योगेंद्र तोमर आदि सदस्यों ने भाग लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









