प्रो पंजा लीग सीजन 2 खिताबी मुकाबला ग्वालियर में 5 अगस्त से
Aug 04 2025
ग्वालियर। प्रो पंजा लीग (पीपीएल) सीजन 2 के तहत मंगलवार 5 अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी खेल गांव में खेले जायेगी। इस स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर मप्र के खेल मंत्री विश्वास सारंग, प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय प्रोफेशनल रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ खली, बालीवुड अभिनेता राजपाल यादव तथा अंतराष्ट्रीय मुक्केबाज बिजेन्द्र सिंह मौजूद रहेंगे।
उक्त जानकारी पत्रकारों को आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह तोमर, प्रो पंजा लीग के सह संस्थापक परवीन डबास एवं प्रीति झिंगयानी ने संयुक्त रूप से दी। परवीन डबास ने बताया कि उन्होंने प्रो पंजा लीग के शुरू में ग्वालियर में शुरूआत की। उसके बाद से उन्होंने पीछे मुडकर नहीं देखा। उन्होंने बताया कि इस बार छह बडी टीमें प्रो पंजा लीग में होंगी जिसमें किराक हैदराबाद रोहतक रॉडीज के साथ ही हथोडास एमपी के अलावा मुंबई मसल, जयपुर वीर तथा शेर ए लुधियाना शामिल है।
इस सीजन में मुंबई मसल, जयपुर वीर, किराक हैदराबाद, शेर-ए-लुधियाना, रोहतक रॉडीज और एमपी हथोड़ास कुल छह टीमें प्रतिष्ठित खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी।
उन्होने बताया कि सीजन 1 की सफलता के बाद प्रो पंजा लीग ने अपने आगामी सीजन की मेजबानी के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर को चुना है। ग्वालियर को मेजबान शहर चुनने के पीछे 2022 में यहाँ आयोजित प्रो पंजा रैंकिंग टूर्नामेंट की सफल मेजबानी का अनुभव भी अहम कारण रहा। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र सिंह खतैक और स्टेडियम प्राधिकरण का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस तरह के खेल आयोजन को ग्वालियर में संभव बनाया।
टूर्नामेंट के प्रारूप में निर्धारित संख्या में पिन (राउंड जीतना) हासिल करने होते हैं, जो दो खिलाडिय़ों के बीच कई बाउट्स के आधार पर तय होते हैं। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में मुकाबले तय भार वर्गों के अनुसार होते हैं, साथ ही शारीरिक रूप से दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए अलग श्रेणियाँ भी निर्धारित हैं। एक सीजन में कई टीमें लीग प्रारूप में एक-दूसरे से मुकाबला करती हैं, जिसके अंत में फाइनल प्लेऑफ होता है।
सह-संस्थापक एवं अभिनेत्री प्रीति झांगियानी ने कहा कि हमारे आर्म रेसलिंग खेल की गहरी सांस्कृतिक जड़ें हैं, जो हमें ग्वालियर जैसे रोमांचक स्थलों तक ले जाती हैं और हमें भारत के विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ती हैं। हमारी लीग की प्रतिबद्धता है कि हम इस खेल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेशेवर मंच दें, ताकि दर्शक भारतीय आर्म रेसलिंग को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होते हुए देखें।इस स्पर्धा का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्टस डीडी स्पोर्टस फेन कोड तथा स्पोर्टस वोट पर होगा।
इस अवसर पर किराक हैदराबाद के सीईओ त्रिनाध रेड्डी, रोहतक रॉडीज के मालिक अभिषेक मलिक आदि ने भी अपने विचार रखे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









