युवा समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं-आशीष राठौड़

Aug 04 2025

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन का शपथ ग्रहण समारोह ग्रैब स्पेस कोवर्किंग में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि युवा ही देश की ताकत हैं, सही दिशा में कार्य कर समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।
भाजपा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू ने खेलों से अनुशासन और टीम भावना सीखने पर जोर दिया, जबकि फिज रोबोटिक के सीईओ वैभव दीक्षित ने टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप अवसरों की जानकारी दी। शिक्षाविद् मनोज डावरानी ने लक्ष्य निर्धारण और सकारात्मक सोच पर बल दिया। वहीं डॉ. गायत्री सिन्हा ने मानसिक स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली की आवश्यकता बताई। रेडक्रॉस डायरेक्टर प्रवीण भारद्वाज ने युवाओं को सामाजिक सेवा में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। नए सदस्यों ने नेतृत्व, करियर विकास और समाज सेवा की शपथ ली।
फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरूआ ने बताया कि इस वर्ष मेंटॉरशिप प्रोग्राम, करियर गाइडेंस सत्र और सामाजिक अभियानों का आयोजन किया जाएगा। समारोह में आकाश त्रिपाठी, जयेश श्रीवास्तव, मोहित सिंह, खुशबू अग्रवाल सहित सदस्य मौजूद रहे।