अस्पताल के परिसर में वृक्षारोपण किया

Aug 04 2025

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा मित्रता दिवस पर देविशा नेत्र अस्पताल के परिसर में वृक्षारोपण कर वृक्षों को मित्र बनाया गया जिसमें 51 वृक्ष लगाए संतरा, नींबू, चीकू, जामफल, नारंगी ,केला, पपीता अशोक, बेलपत्र, नीम, शीशम, भिंडी, लोकी आदि के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अथिति नेत्र विशेषज्ञ डॉ. ध्रुव पाठक और विशिष्ट अतिथि मीनाक्षी गोयल रही। अध्यक्षता अशोक शर्मा ने की आभार कमल बनवारी ने किया। साथ ही विजय खंडेलवाल, ओपी पाठक आदि सदस्य उपस्थिति रहे।