सराफा कारोबारियों ने किया पुलिस टीम का सम्मान

Aug 04 2025

ग्वालियर। सोना चांदी व्यवसायी संघ सराफा बाजार ने  जनकगंज थाना टीम का सम्मान किया। टीम ने थाना टीआई अतुल सिंह सोलंकी, एसआई आलोक सिंह तोमर, मुनेंद्र सिंह सहित टीम को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 
करीब ढाई महीने पहले चेन बनाने वाले कारखाने से 180 ग्राम सोना चोरी करके फरार हुए कारीगर को जनकगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उत्तरप्रदेश के निवासी मल्लखेड़ा तारगांव जिला ल्लखड़ा उन्नाव निवासी मोनू को पुलिस ने भोजपुर से पकड़ा है। जनकगंज पुलिस ने करीब 13 लाख रुपए कीमत का 140 ग्राम सोना भी आरोपी से बरामद किया है। 
इस मौके पर सोना एवं चांदी व्यवसाय संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जैन, सचिव रवि प्रताप अग्रवाल, राहुल जैन, शिवम अग्रवाल, नरोत्तम जैन मौजूद रहे।