राष्ट्रकवि गुप्त की जयंती पर समाजसेवियों का किया सम्मान

Aug 04 2025

ग्वालियर। श्रीगहोई वैश्य समाज रजि. ने गुब्बारा फाटक मैथिलीशरण गुप्त चौक पर रा्र्रकवि डॉ मैथिलीशरण गुप्त की 139वीं जयंती पर कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, प्रमोद भारती, प्रतीक चौहान, श्रीमती जया गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद अंकित कठठल, अशोक कनकने, अनिल सांखला उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती की बधाई दी।
मुख्य अतिथि आशीष अग्रवाल ने कहा कि देश और समाज उनकी रचनाओं से परिपूर्ण रूप से बाकीफ है देश की आजादी में गुप्त की रचनाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही। 
कार्यक्रम में श्रीगहोई वैश्य समाज के दिलिप तपा, घनश्याम दास कंथरिया, गनपत लाल नीखरा, सुरेश दादा कस्तवार, दिनेश गेंडा, जगदीश शरण दमेले, सुरेश नीखरा, दिनेश तपा, सुरेश निगोती, परमेश्वर दास नीखरा, अनिल नीखरा, विवेक सुहाने, धर्मेंद्र बड़ेरिया, दिनेश कनकने, रमेश कनकने, राजेश नीखरा ,धर्मेंद्र बिलैया सहित सभी पंचायतों के पदाधिकारीगण और सामाजिक बंधु जन उपस्थित हुए। यह जानकारी कार्यक्रम मीडिया प्रभारी वरूण गुप्ता कस्तवार ने दी।