हरिद्वार में महाराजा अग्रसेन घाट पर की मां गंगा को चुनरी समर्पित

Aug 03 2025

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा हरिद्वार में मां गंगा की शोभायात्रा यात्रा निकालकर चुनरी की पूजा कर मां गंगा को समर्पित की गई। सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि हरिद्वार में मां गंगा की शोभायात्रा यात्रा निकालकर चुनरी की पूजा कर समर्पित की। शोभायात्रा में अग्रबंधु अपने हाथों से 1100 फुट लंबी चुनरी को लेकर चल रहे थे। महिलाएं और पुरूष धार्मिक भजन गाते हुए चल रहे थे। 
राजेश ऐरन ने कहा कि मां गंगा हमारी देश की सांस्कृतिक धरोहर है इसे स्वच्छ रखना हमारा दायित्व है, यह सामाजिक संस्कृति का प्रतीक है। यह चुनरी शोभायात्रा महाराजा अग्रसेन आश्रम से प्रारंभ होकर बैड बाजों के साथ महाराजा के सम्मान में बनाये गये अग्रसेन घाट पर पहुंची। 
शोभायात्रा में अनेकों शहरों के अग्रबंधु जिनमें ममता अग्रवाल, रचना लोहिया, पदमा अग्रवाल, रानी अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, कविता मंगल, मंजु अग्रवाल, डाक्टर कल्पना गोयल, मुकेश सिंघल, शशि सिंघल, जमुना बंसल, रेखा अग्रवाल, अनिल गर्ग, आरडी सिंघल, महेंद्र अग्रवाल, गिर्राज अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, पीयूष मित्तल, केके बंसल, कन्हैयालाल सिंघल, विजय गोयल, कमलेश बाबू मंगल आदि शामिल थे।