70 वर्षी बुजुर्ग के लिए जीवनदायनी बनी 108 एमरजैंसी एम्बुलेंस
Aug 03 2025
ग्वालियर। जानकारी के अनुसार गोहद ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम रूरी का पुरा के रहने वाले एक 70 वर्षी बुजुर्ग शोभाराम पिता हुब्बालाल जाटव जो पिछले कई दिनों से तपेदिक और शुगर के पेशेंट थे। रविवार की सुबह से ही अचानक उनको सांस लेने में दिक्कत आने लगी, परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचने के लिए 108 इमरजेंसी एंबुलेंस पर फोन लगा कर सूचना दी हालांकि बारिश होने के कारण उनके गांव तक गाड़ी नहीं पहुंच पा रही थी।
लेकिन फिर भी जैसे-तेसे करके कड़ी मशक्कत के बाद उनके गांव तक गाड़ी पहुंचाई गई मरीज शोभाराम की गंभीर अवस्था को देखते हुए, पायलट मुरारी लाल गोस्वामी ने उन्हें शीघ्र सामुदायिक स्वास्थ केंद्र गोहद पहुंचाकर कर भर्ती करवाया, प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में कोई सुधार न होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ केंद्र गोहद से मेडिकल कॉलेज ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया। पायलेट मुरारी लाल गोस्वामी ने बिना देरी किए शोभाराम को तुरंत मेडिकल कॉलेज ग्वालियर के जाकर भर्ती करवाया उनका इलाज चालू करवाया, जिससे उन्हें समय रहते सही उपचार दिलवाया जा सका और शोभाराम के लिए 108 एंबुलेंस जीवन दायिनी सिद्ध हुई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









