अधिवक्ता पक्षकार को न्याय दिलाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करते हैं-जयप्रकाश राजौरिया
Aug 03 2025
ग्वालियद्भ। वकील अथवा अधिवक्ता का व्यवसाय एक प्रतिष्ठित, चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारी से भरा व्यवसाय है। यह समाज और न्याय व्यवस्था का एक अहम हिस्सा है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा अधिवक्ता मिलन समारोह में कही।
भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि वकीलों ने देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा वकील समाज में न्याय दिलाने का कार्य करता है, इसके लिए वे परिश्रम की पराकाष्ठा करते हैं। राजौरिया ने कहा कि वकील के जीवन अनेक ऐसे अवसर आते हैं जब वे अपने पक्षकार को न्याय दिलाने के लिए पारिवारिक कार्यक्रमों तक में शामिल नहीं हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि इन्ही सब कारणों से उनका यह पेशा सामाजिक रूप से बहुत प्रतिष्ठित माना जाता है। अधिवक्ताओं के माध्यम से हर वर्ग के लोगों की समस्या का निराकरण करने के लिए मंडल स्तर तक शीघ्र नि:शुल्क न्याय शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर नवल किशोर गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, अरविंद दूतावत, जयप्रकाश मिश्रा, जगदीश शर्मा, बृजमोहन श्रीवास्तव, वरूण देव शर्मा, जवाहर प्रजापति, ज्ञान प्रकाश गर्ग, अशोक सिंह चौहान, शिवशंकर बंसल, दिलीप अवस्थी राघवेन्द्र दीक्षित, जितेंद्र सिंह, संजय सिंह, अनूप निगम सहित सैकड़ों अभिभाषक उपस्थित रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









