कांवडिय़ों ने ट्रेन के पार्सल डिब्बे का ताला तोडक़र, पार्सल प्लेटफॉर्म पर फेंककर साइकिल निकाली
Aug 03 2025
ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर कांवडिय़ों द्वारा हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कांवडि़ए ट्रेन के पार्सल डिब्बे में रखे सामान को बाहर फेंकते हुए दिख रहे हैं। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कटरा से भोपाल जा रही नवयुग एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 16788 ग्वालियर स्टेशन पर कुछ समय के लिए रुकी थी। इस ट्रेन में सवार कावडिय़ों की साइकिलें पार्सल डिब्बे में रखी हुई थीं। जब वे अपनी साइकिलें निकालने पहुंचे, तो वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।
जब ट्रेन का चलने का सिग्नल देखकर कांवडिय़ों ने हंगामा करते हुए पार्सल डिब्बे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। अपनी साइकिलें निकालने के लिए उन्होंने आगे रखे पार्सल को डिब्बे से बाहर फेंकना शुरू कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद एक यात्री ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
घटना के दौरान प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ और जीआरपी पुलिस नदारद थी। आरपीएफ पुलिस का कहना है कि उनके संज्ञान में कांवडिय़ों का हंगामा करते हुए वीडियो आया है, लेकिन घटना कब हुई, यह उन्हें पता नहीं चला। वहीं जीआरपी पुलिस का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









