सांसद अशोक सिंह को मातृशोक
Aug 03 2025
ग्वालियर। पूर्व मंत्री स्व. राजेन्द्र सिंह यादव की पत्नी एवं राज्य सभा सांसद अशोक सिंह की माताजी अवध देवी का रविवार सुबह निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 95 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक ग्राम थाटीपुर में दोपहर बाद किया गया। अवध देवी के निधन पर कांग्रेसजनों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
राज्य सभा सांसद अशोक सिंह की मां अवध देवी को अस्वस्थ होने पर यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, रविवार सुबह सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अवध देवी के निधन पर कांग्रेस नेता और उनके परिवार के लोग उनके गांधी रोड स्थित निवास पर पहुंचे और उन्होंने अवध देवी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अशोक सिंह से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









