बजरंग भक्त मंडल की साप्ताहिक गौसेवा एवं पारिवारिक गोठ संपन्न

Aug 03 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा विगत 6 वर्षों से लगातार की जा रही साप्ताहिक गौसेवा के क्रम में इस सप्ताह 920 किलो हरे चारे की सेवा जनकताल स्थित गौशाला में शालिनी त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, अशोक गुप्ता, अंकित तिवारी, विशाल अग्रवाल, दीपाली शर्मा, संतोष शिवहरे, राकेश बंसल, दीपक शर्मा, राजीव जादौन के सहयोग से की गई। एवं प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बजरंग भक्त मंडल द्वारा अपने सदस्यों के साथ एक पारिवारिक गोठ (पिकनिक) का आयोजन श्री धूमेश्वर धाम भितरवार में आयोजित की गई। जिसमें सभी सदस्यों ने परिवार सहित सम्मिलित हो कर पिकनिक के साथ बाबा भोलेनाथ के दर्शन, हाऊजी आदि खेल एवं दाल बाटी चूरमा के सात्विक भोजन का आनंद लिया। 
आज की गौभोग सेवा में  आशीष मंगल,  राकेश मंगल, नमन अवस्थी, विशाल अग्रवाल, रामकिशोर मंगल, पुनेश पाल, दीपक शर्मा, दीपक बघेल, हरीश अग्रवाल, शरद पाल आदि सदस्य उपस्थित थे।