गुप्त जयंती पर लर्निंग लाइसेंस शिविर संपन्न

Aug 03 2025

ग्वालियर। श्री गहोई वैश्य समाज बृहतर द्वारा राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर पुस्तकालय महाराज बाड़े पर निशुल्क महिलाओं का लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक गुप्ता, संयोजक श्रीमती सोनिया धर्मेंद्र बिलैया, दिलीप तपा ने मंच की शोभा बढ़ाई। यह आयोजन ग्वालियर आरटीओ विक्रम जीत सिंह कंग के विशेष सहयोग से संपन्न किया गया। कार्यक्रम में 100 से ज्यादा महिला शक्ति का लर्निंग लाइसेंस बनाया गया। 
कार्यक्रम में राधेश्याम सेठ, रमेश कनकने, पवन मेहतेले, प्रवीण रेजा, राजेंद्र सिजरिया, अनिल सेठ, जितेन्द्र बिलैया, विनोद निगोती, अनिल नगरिया, राजेश सरावगी, पवन बरैया, राजीव कुचिया, हरिशंकर तपा, वरुण कस्तवार, आशीष नगरिया, दिनेश डेंगरे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम दास कंथरिया एवं आभार एनके सावला ने व्यक्त किया।