राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती पर किया माल्यार्पण

Aug 03 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर 28 जुलाई से 3 अगस्त तक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सप्ताह का आयोजन किया गया था। 3 अगस्त को अंतिम दिन राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की प्रतिमा स्थल जिंसी नाला नंबर 2 पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि सुरेश गुप्ता दादा, अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने की।
 इस अवसर पर रमेश अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ने अपनी कविताओं से सम्पूर्ण भारत वर्ष में अपना और भारतवर्ष का नाम रोशन किया और आज हम उन्हें याद कर रहे हैं। संजय क_ल ने कहा की राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जो कविताओं की भाषा शैली बहुत ही सरल थी। आज भी उनकी कविताओं को युवा पीढ़ी गुनगुनाती है। इस अवसर पर पार्षद अंकित क_ल, डॉ मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, मुकेश गुप्ता, सुधीर गुप्ता, राहुल गुप्ता, सुनील क_ल, राजेन्द्र मिसुरिया, अमित सरावगी उपस्थित थे।