युवक का हाथ में कट्टा, मुंह में कारतूस दबाकर वीडियो वायरल, पुलिस तलाश में
Aug 03 2025
ग्वालियर। एक युवक का हथियार दिखाते हुए वीडियो सामने आया है। उसने अपने हाथ में देसी कट्टा पकड़ा है और मुंह में कारतूस दबाकर वीडियो बनाया। इसके बाद उसने यह वीडियो अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर शेयर किया। यह मामला किला गेट थाना क्षेत्र के घास मंडी इलाके का है। यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है। लेकिन रविवार को यह सामने आया।
पुलिस अधिकारियों को जब इसकी जानकारी मिली तो युवक की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस का कहना है कि कुछ युवा अवैध हथियारों को स्टाइल और शो ऑफ की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपने वीडियो डाल रहे हैं ताकि उन्हें लाइक और तारीफ मिल सके।
पुलिस ने पहले भी ऐसे मामलों में कार्रवाई की है, लेकिन फिर भी कुछ युवा बिना डरे इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। अब पुलिस इस युवक के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









