गरबा-डांडिया महोत्सव की प्रेक्टिस 17 से

Aug 02 2025

ग्वालियर। श्रीजी इवेंट एंड प्लानर्स और जीवाजी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में गरबा-डांडिया सीजन 2.0 की घोषणा श्रीजी इवेंट के नितिन अग्रवाल और केतन करण अग्रवाल ने की। श्रीजी इवेंट एंड प्लानर गरबा -डांडिया महोत्सव के रजिस्ट्रेशन अब आनलाइन तथा जीवाजी क्लब और श्रीजी इवेंटस एवं प्लानरर्स के इंस्टाग्राम पेज पर उपलब्ध है। 
श्रीजी इवेंट एंड प्लानरर्स के नितिन अग्रवाल और प्रमोटर केतन अग्रवाल ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि इस बार गरबा और डांडिया में जहां कई बालीवुड की नामी गिरामी हस्तियां शिरकत करेंगी। वहीं गरबा और डांडिया की प्रेक्टिस 17 अगस्त से जीवाजी क्लब में शुरू होगी। उन्होंने बताया कि प्रेक्टिस के प्रत्येक रविवार को सेलेक्टेड प्रतिभागी को उपहार भी वितरित किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि गरबा डांडिया का तीन दिवसीय उत्सव सप्तमी से शुरू होगा। इसमें अनेक आकर्षक पुरस्कार जैसे डे्रस कोड, आदि स्पर्धा के वितरित किये जायेंगे। जीवाजी क्लब के परेश मिश्रा ने बताया कि गरबा डांडिया का भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर कोरियोग्राफर मुकेश ने बताया कि उनके द्वारा प्रेक्टिस 17 से कराई जाएगी। इस अवसर पर हिमानी, निधि ने भी अपने विचार रखे।