बीएसएफ अकादमी में तकनीकी अधिकारियों की परेड हुई
Aug 02 2025
ग्वालियर। सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में शनिवार को तकनीकी अधिकारी (चिकित्सा अधिकारियों) बुनियादी कोर्स क्रमांक 48 की शपथ परेड का आयोजन वीरांगना लक्ष्मीबाई परेड स्थल पर किया गया। परेड के दौरान अकादमी के ज्वाइंट डायरेक्टर एवं आईजी बृजेश कुमार ने शहीद स्मारक अजेय प्रहरी पर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
परेड में अकादमी के ज्वाइंट डायरेक्टर एवं आईजी बृजेश कुमार ने युवा प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपकी जोश भरी परेड अकादमी में प्राप्त आपके उच्च दर्जे के प्रशिक्षण एवं आत्मविश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अब प्रशिक्षण पाकर सामान्य व्यक्ति से योग्य डॉक्टर तथा संपूर्ण योद्धा के रुप में निखरने गये है। इससे पहले परेड में प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज और बीएसएफ ध्वज के तले देश के संविधान के प्रति एकता, अखंडता व संप्रभुता को बनाये रखने के लिये अपने आपको समर्पित करने की शपथ ली।
प्रशिक्षण के दौरान सीमा सुरक्षा बल अकादमी की प्रशिक्षण टीम ने प्रशिक्षु अधिकारियों को शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, युद्ध कौशल, निशानेबाजी, बिना हथियार लडऩे की कला, आपदा प्रबंधन, मैप रीडिंग आदि का भी ज्ञान दिया है। इसी तरह बल के चिकित्सीय प्रबन्धन, व्यक्तित्व निखार, बौद्धिक चरित्र निर्माण तथा नेतृत्व क्षमता पर भी विशेष ध्यान दिया है। कार्यक्रम में आईजी बृजेश कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिन प्रशिक्षु अधिकारियों को ट्राफियां प्रदान कीं, उनमें डॉ. चंद्रेश कँवर ऑल राउण्ड सर्वोत्तम, डॉ. लेखनी आंतरिक प्रशिक्षण में सर्वोत्तम एवं डॉ. चंद्रेश कँवर बाहरी प्रशिक्षण में प्रथम शामिल हैं। परेड के समाप्त होने के पश्चात उपस्थित अभिभावकों तथा दर्शकों के मनोरंजन के लिये सीमा सुरक्षा बल बैंड द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गयी और श्वान प्रर्दशन किया गया, जिसका सभी दर्शकों ने बहुत आनन्द और लुत्फ उठाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









