राम से बड़ा राम का नाम:पंडित मुकेश पचौरी

Aug 02 2025

ग्वालियर। सिद्धपीठ गंगादास की शाला में चल रही श्रीमद भागवत कथा में पंडित मुकेश पचौरी ने बताया की राम से बड़ा राम का नाम है। प्रभु के नाम श्रवण से जीवन की हर व्यथा मिट जाती है प्रभु की कथा सुनना ही पवित्र श्रावण माह में श्रीमद भागवत कथा सुनने और कराने से हमारे जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि निरंतर बनीं रहती है।
पंडित मुकेश पचौरी ने कथा में बताया की नाम के सहारे से केवल 5 बर्ष की आयु में ध्रुव ने भगवान के परम पद को प्राप्त कर लिया ओर मात्र नाम के प्रभाब से अजामिल जेसे पापी का भी उधार हो गया। इसीलिए बड़ी शाला में कलयुग के मानव मात्र उद्धार के लिए विगत पाँच वर्षों से अखंड श्रीराम नाम संकीर्तन चल रहा है।आज भगवान का नाम जीव के सभी पापो को नस्ट कर देता है इसलिए हमें हमेसा राम नाम का सहारा लेना चाहिए ओर कथा में राम नाम संकीर्तन कराया गया।