नृत्य महोत्सव में चार वर्गों में प्रतियोगिताएं हुई

Aug 02 2025

ग्वालियर। ग्वालियर एसोसिएशन ऑफ यूथ सोसायटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती पर बाल भवन ऑडिटोरियम में हुए नृत्य महोत्सव में चार वर्गों में प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रम में एकल और युगल नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल एवं सेमी क्लासिकल कैटेगरी व समूह नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल और वेस्टर्न कैटेगरी में हुई। जिसमें 125 प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी। प्रतिभागियों ने भारत के विभिन्न सांस्कृतिक नृत्यों की भाव भंगिमा को मनमोहक रूप में प्रस्तुत किया। 
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने कहा, ग्वालियर शहर तानसेन की नगरी है यहां बच्चों में प्रतिभा कूट कूट कर भरी हुई है उन्हें अच्छा मंच प्राप्त होने पर वह ऊंचाइयों को छूने का हुनर रखते हैं। इस अवसर पर डॉ शिखा क_ल, विशाल जैन, धीरज गोयल, मनोज कुचिया, संजय क_ल, राजेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।