अनुराग बंसल पार्टी कार्य में सतत संलग्न रहे: शेजवलकर

Aug 02 2025

ग्वालियर। भाजपा नेता एवं मेला प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष स्व. अनुराग बंसल की प्रथम पुण्यतिथि पर मुखर्जी भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि अनुराग मेहनती, ईमानदार और पार्टी कार्य में सतत संलग्न रहा करते थे। भाजपा के प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि अनुराग जी प्रसिद्धि और प्रशंसा से दूर रहकर कार्य करते थे। वह जितने कुशल राजनीतिक थे उतने ही वे आर्थिक प्रबंधन के क्षेत्र में पारंगत थे। 
इस अवसर पर वैद्य कृष्णाचार्य गडकर, विवेक जोशी, रविंद्र सिंह राजपूत, अजय अग्निहोत्री, अजीत बरैया, दीपक संचेत्नी, अनिल बंसल ने   श्रद्धांजलि सभा में विचार व्यक्त किए।
 इस अवसर पर आदेश बंसल, श्रीमती श्वेता बंसल, कल्पना बंसल, रजनी बंसल श्रेयास बंसल श्रीमती दीक्षा बंसल, ध्यानेंद्र सिंह, धीरसिंह तोमर, निर्मल कोठारी, भानु प्रकाश जैन, जवाहर प्रजापति, उदय अग्रवाल, ओमप्रकाश शेखावत, दीपक शर्मा, रेखा धौलाखंडी, नीलिमा शिंदे, व्यंजना मिश्रा, खुशबू गुप्ता, महेश उमरिया, अरविंद राय, डॉ. सत्य प्रकाश बत्रा, पंकज शर्मा ओमप्रकाश जाजोरिया, डॉ. राकेश राययादा, सुनील भदोरिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया ने किया।