श्री वैश्य गरिमा मंच द्वारा अशोक गर्ग को बनाया चार राज्यों का प्रभारी

Aug 02 2025

ग्वालियर। श्री वैश्य गरिमा मंच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी वैश्य अग्र बंधुओं को एक मंच पर लाने का एक प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में भारत विकास परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी अग्रसेन महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक, वैश्य महासम्मेलन के जिला उपाध्यक्ष एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में समर्पित व वैश्य समाज को मजबूत करने के लिए एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न शाह एवं राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र कुमार अग्रवाल द्वारा अशोक गर्ग को मप्र के प्रभार के साथ पंजाब, हरियाणा ओर गुजरात का श्री वैश्य गरिमा मंच प्रभारी बनाया गया है।
 इस अवसर पर मप्र, हरियाणा, पंजाब और गुजरात के सदस्यों ओर पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व आईजी विजय गर्ग, अनूप अग्रवाल, शोभा गुप्ता, जवाहर बंसल, रवि गर्ग, नंदकिशोर अग्रवाल, श्याम श्रीवास्तव, संजीव सिकरवार, वरुण गुप्ता, संतोष गर्ग, अशोक सोनी आदि इष्ट मित्र ने बधाई दी।
अशोक गर्ग ने बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न शाह ने मुझ पर विश्वाश जताया है उसके लिए उनका आभार व्यक्त करता हूँ साथ ही में मुझे मिली जिम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी के साथ निभाऊंगा।