सखी सगिनीं महिला ग्रुप द्वारा हरियाली महोत्सव का आयोजन

Aug 02 2025

ग्वालियर। सखी सगिनीं महिला ग्रुप (बेटी बचाओ बेटी पढाओ) की ओर से एक हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गु्रप की संस्थापक अध्यक्ष ममता गोयल ने बताया कि हरियाली महोत्सव में सभी मेम्बर्स को सुहाग की हरी चूडी,व मेहन्दी के कोन दिये गए। साथ ही हाउजी गेम, हरियाली क्यून, माला गेम, माचिस गेम, उलटा सीधा गेम खेलकर गु्रप मेम्बर्स का बर्थडे सेलीब्रेट किया गया। जिसमें सभी मेम्बर्स ने बढचढ कर भाग लिया। सभी भाग लेने वाले को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम में सीमा मित्तल, रेनू वर्मा, गायत्री बंसल, खुशबु मंगल, डोली जैन, सुनीता बत्रा, नीलू गोयल, निशा गोयल, तृप्ति अग्रवाल, मोनिका गोयल, निशा बिन्दल, ममता रत्नाकर, लता सिघल, हेमलता अग्रवाल, सुमन गोयल, श्रावणी घटक आदि मेंबर उपस्थित रहे।