कैट की 2 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति नई दिल्ली में 3 से

Aug 01 2025

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की राष्ट्रीय कार्यसमिति नई दिल्ली में 3 एवं 4 अगस्त को आयोजित की गई है। इस 2 दिवसीय कार्यसमिति में इस बार देशभर के 150 व्यापारिक प्रतिनिधियों को संसद की कार्यवाही का अवलोकन कराया जायेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 4 अगस्त को व्यापारिक प्रतिनिधियों को संबोधित भी करेंगे। यह जानकारी कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने दिल्ली में आयोजित बैठक से लौटने के बाद दी।