पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Aug 01 2025
ग्वालियर। नेशनल मूवमेंट फोर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु एवं प्रांताध्यक्ष परमानंद डेहरिया के आहृान पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जाटव ने शुक्रवार को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता सहित पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर अलकापुरी तिराहे से न्यू कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। यहां सैकड़ों कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एसडीएम विनोद सिंह को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण जाटव ने संगठन की ओर से मांग की है कि प्रदेश में सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों एवं अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करते हुए वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन लागू की जाए, ग्रेच्युटी एवं अवकाश नगदीकरण का लाभ दिया जाए, नेशनल पेंशन स्कीम धारी मृतक शासकीय सेवकों के आश्रितों को केन्द्रीय कर्मचारियों के समान मध्यप्रदेश में सामाजिक सुरक्षा परिवार पेंशन योजना का लाभ दिया जाए, 2005 के पूर्व नियुक्त सभी विभागों के कर्मचारियों एवं राज्य शिक्षा सेवा में नियुक्त अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू जाए। इसके साथ ही यूनिफाइड स्कीम के प्रति कर्मचारियों के विरोध को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश शासन द्वारा गठित यूनिफाइड पेंशन स्कीम समिति को भंग किया जाए। उन्होंने कहा कि ई-अटेंडेंस व्यवस्था लागू किये जाने से शिक्षकों तथा कर्मचारियों में आक्रोश है, इसलिए इस व्यवस्था को भी तत्काल समाप्त किया जाये।
ज्ञापन में राजेन्द्र सिंह, निरंजन सिंह गुर्जर, विजय कुमार पिपरौलिया, एनडी मौर्य, नंदकिशोर गोस्वामी, रामअवतार मौर्य, महेश शर्मा, राजीव पाठक, नरेश गुप्ता, शशि कुशवाह, अरविंद दीक्षित, मनोज बरैया, प्रदीप यादव, दीपक शर्मा, कमल लोधी, झडा सिंह गोयल, नीरज सोलंकी, सुरेंद्र पिप्पल, अमन शर्मा, सोनू शर्मा, ओपी सिंह राजा, मानवेंद्र सिंह कौरव, राजेंद्र पक्षवार, राममूर्ति सेंगर, जितेंद्र कसोटिया, सविता गौतम, शिवकुमारी लोधी, नवाब सिंह रावत, होतम सिंह माथुर, हाकिम सिंह पाल, राजेश चौबे, रश्मि सकतौलिया, कविता तोमर, हरगोविंद सिंह, संजय कुमारी राणा, अशोक मण्डेलिया, हाकिम सिंह चौकोटिया, आनंद व्यास, राजकुमार डंडौतिया आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









