कॉम्बिंग गश्त अभियान में 221 बदमाशों को जिस हाल में मिला, उठा लाई पुलिस

Aug 01 2025

ग्वालियर। गत रात एक बार फिर ग्वालियर पुलिस ने पूरे जिले में एक साथ सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस के हाथ 221 ऐसे बदमाश लगे, जो पुलिस के साथ लंबे समय से लुका छिपी का खेल खेल रहे थे। पुलिस के हाथों में इनका स्थायी वारंट पर था। 
जब पुलिस जब भी इनके घरों पर पहुंचती थी तो घरों से जवाब मिलता था कि वह तो है ही नहीं। पता नहीं कहां गया, क्या कर रहा है। ऐसे ही बदमाश जब बीती रात पुलिस के हाथ लगे तो जिस हालत में मिले, पुलिस उन्हें उसी सूरत में थाने ले आई।
कॉम्बिग गश्त के दौरान पुलिस ने शहर और देहात में विभिन्न थानों में 98 स्थायी एवं 123 गिरफ्तारी सहित कुल 221 वारंटियों को किया गिरफ्तार है यह पिछले कुछ माह से पुलिस को लगातार चकमा देकर फरार बने हुए थे।
इसके अलावा पुलिस ने 332 गुंडा, हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक है। इनमें से 98 गुंडे शहर और 75 देहात में चैक किए गए, जबकि शहर में 90 और देहात में 69 हिस्ट्रीशीटरों को चिह्नित कर पूछताछ की है। इसके अलावा चार अन्य केस जैसे शराब, शांति भंग करने में पकड़े गए हैं।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा कई सक्रिय बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। साथ ही गुंडों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मोहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की।
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा आम लोगों की नींद उड़ाने वाले बदमाशों को पुलिस चैन से घर में सोने नहीं देंगी। जिन बदमाशों के खिलाफ स्थायी या गिरफ्तारी वारंट जारी हैं उन्हें हर हाल में उनके किए की सजा दिलवाई जाएगी। जिन बदमाशों के स्थाई या गिरफ्तारी वारंट जारी हैं उन पर पुलिस लगातार नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जो बदमाश घरों से उठाए गए उनमें से कुछ तो ऐसे हैं जिनकी प्रदेश के दूसरे जिलों की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।