एक शाम मोहम्मद रफी के नाम कार्यक्रम संपन्न

Aug 01 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा मोहम्मद रफी साहब की पुण्यतिथि पर एक शाम मोहम्मद रफी के नाम कार्यक्रम का आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल पर किया गया। जिसमे शहर के कलाकारों द्वारा रफी साहब के एकल एवम युगल गीतों की महिला व पुरुष कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई।
संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल व कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर शिखा क_ल ने बताया की आयोजन में मुख्य अतिथि पारस जैन, धनश्याम पिरोनिया, डॉ राकेश अग्रवाल उपस्थित थे। 
कार्यक्रम में लतिका ने वादा कर ले साजना, गोपेन्द्र श्रीवास्तव ने तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल हैं, आनंद सिकरवार दीवाने का नाम तो पूछो, मनोज तिवारी ने गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, इसरार खान ने ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा, नरेंद्र पांडेय ने ओ दिलबर जानिए, रोनित गांधी ने आज की रात, सोनू ने पर्दा है पर्दा पर्दे के पीछे, डॉ अमर पाठक ने बेखुदी में सनम उठ गये जो कदम, गोविन्द सिंह ने आने से उसके आए बहार,  इफितयर खान ने ख़ुदा भी आसमां से जब जमीं देखता होगा आदि गीत गाकर मोहम्मद रफी साहब को याद किया।
आयोजन समिति के सुरेश गुप्ता दादा, अंकित क_ल पार्षद, डॉ. मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, अशोक जैन, डॉ. विशाल जैन, सुभाष गुप्ता, राजेश त्रिपाठी द्वारा सभी कलाकारों का कार्यक्रम में शिरकत करने के लिये  धन्यवाद अदा किया।