लायंस क्लब ग्वालियर आराध्या और आध्या की प्रथम कार्यकारिणी सभा सम्पन्न

Aug 01 2025

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर आराध्या और आध्या की प्रथम कार्यकारिणी सभा सम्पन्न हुई। जिसमें क्लब मेंटोर मीनाक्षी गोयल और आध्या के अशोक शर्मा उपस्थिति रहे।
क्लब की अध्यक्ष नीता अग्रवाल ने और प्रीति झा ने बताया कि भोजन वितरण कार्यक्रम हर महीने किया जाएगा। साथ ही वृक्षारोपण ज्यादा से ज्यादा लगाने की बात की गई, नन्दउत्सव, राधाष्टमी आदि कार्यक्रम करने पर विचार किया गया। कार्यकारिणी सभा में कल्पना प्रदीप,  नीलम अग्रवाल,  संध्या जैन, वंदना गुप्ता, सोनल अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थिति रहे। आभार आराध्या की सचिव अंजू गर्ग द्वारा किया गया।